
रामनाथ रावत
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह के जनपद सीतापुर में प्रथम आगमन पर सिधौली में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
ब्लॉक प्रमुख राम बख्श रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि नीरज सिंह का फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ अभिनंदन किया। स्वागत से अभिभूत नीरज सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह अटूट उत्साह और संगठन की मजबूती ही भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों और संगठन के कार्यों के लिए पूरी ऊर्जा से जुटने का आह्वान किया। इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से स्थानीय भाजपा नेता, पदाधिकारी और भारी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नए प्रदेश उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।





