मासूम को बंद कमरे में छोडकर गई प्रधानाध्यापिका निलंबित 

लखनऊ। मोहनलालगंज ब्लाक के सिसेंडी प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को छुट्टी के बाद स्कूल के बंद कमरे में मासूम छात्रा को छोड़कर जाने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर कार्यालय एबीएसए मोहनलालगंज से सम्बद्ध करते हुए मामले में एक जांच अधिकारी नामित कर दिया।
बुधवार को सिसेंडी स्थित प्राथमिक विद्यालय की कक्षा एक की मासूम छात्रा महक पुत्री रिंकू जो छुट्टी के बाद स्कूल के कमरे में बंद रह गई।और प्रधानाध्यापिका समेत अन्य सभी स्टाफ चले गये। अपने को अकेला पाकर मासूम रोने लगी। राहगीरों ने स्कूल के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर खिड़की से देखा तो डरी सहमी भयभीत मासूम छात्रा रोती हुई खिड़की के पास आई। जिसे ग्रामीणों ने शांत कराया ने और प्रधान प्रतिनिधि और शिक्षामित्र को सूचना दी तब विद्यालय की चाबी लेकर आया ताला खोलकर मासूम छात्रा को निकाला गया।
वहीं सजग ग्रामीणों ने छात्रा का कमरे के बाहर से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने खण्ड शिक्षा अधिकारी मोहनलालगंज की आख्या पर प्राथमिक विद्यालय सिसेंडी की प्रधानाध्यापिका प्रमिला अवस्थी को दायित्वों का निर्वहन ना करने, बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने आदि आरोपों पर निलंबित कर कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी मोहनलालगंज से सम्बद्ध करने का आदेश जारी किया। इसी के साथ बीएसए ने मुख्यालय पर तैनात खण्ड शिक्षा अधिकारी को जांच अधिकारी नामित कर 15दिनों जांच रिपोर्ट मांगी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button