सीएमएस कानपुर शाखा को हराकर यूनिटी कालेज फाइनल में पहुंचा

  • डॉ जगदीश गांधी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में अमान आगा के मात्र एक गोल से यूनिटी की उम्दा जीत

लखनऊ। चौक स्टेडियम में खेले जा रहे डॉ जगदीश गांधी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में बुधवार को अमान आगा के एक गोल की बदौलत यूनिटी कालेज ने सीएमएस कानपुर शाखा को 1-0 गोल से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

खेले गये पहले हाफ में यूनिटी और सीएमएस के बीच खेल के पूरे समय तक कड़ा संघर्ष के बाद गोलरहित रहा। इस बीच दोनों ओर से आक्रमकता के साथ एक दूसरे की रक्षा पंक्ति भेदने का प्रयास हुआ। मगर पहले हाफ में दोनेां टीमों को गोल की सफलता नहीं मिला।

खेल के दूसरे हाफ में यूनिटी कालेज ने सीएमएस कानपुर शाखा के खिलाड़ियों पर खास आक्रमकता दिखायी। खेल के 80वें मिनट अंतिम क्षणों में यूनिटी की ओर से अमान आगा ने मैदानी गोल को साथी खिलाड़ी के पास पर ठोक कर 1-0 की बढ़त बनायी जो कि खेल के अंत तक बरकरार रही। अंत में यूनिटी ने मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button