कार्यक्रमों के लिये पुलिस अनुमति अब आनलाइन होगी

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम (धरना, प्रदर्शन, मैराथन दौड़, शूटिंग, धार्मिक कार्यक्रम व यात्राएँ) समेत अन्य समारोह आयोजित किये जाते हैं। जिनकी अनुमति अलग-अलग स्तरों से अधिकारीगण द्वारा दी जाती है। जिससे लोगों को समस्यों का सामना करना पड़ता था।
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि आवदेकगण की सुविधा के दृष्टिगत पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर ऑनलाइन व्यवस्था तैयार की गयी है। ताकि लोगों को अनुमति लेने के लिये भाग-दौड़ न करनी पड़े और घर बैठे ही आसानी से उन्हें अनुमति मिल सके। ज्ञात हो कि लखनऊ पुलिस की एक अपनी बेबसाइट जिसका पेज lucknowpolice.up.gov.in पूर्व से ही बना है।
इस पेज को खोले जाने पर नागरिक सेवाएँ पेज पर प्रदर्शित होती हैं एवं “नागरिक सेवाओं” पर क्लिक किये जाने पर विभिन्न तरह की सेवाएँ जो वर्तमान में लखनऊ पुलिस दे रही है प्रदर्शित होती हैं। जिसमें नागरिक सेवाएँ शीर्षक के अन्तर्गत अनुमति संबंधी एक शीर्षक जोड़ा गया है। जिस पर क्लिक कर आवेदन की प्रक्रियाएँ पूरी कर आवेदन किया जा रहा हैं।
कार्यक्रमों की अनुमति हेतु 01 अप्रैल-2024 से केवल “आन-लाइन” ही आवदेन लिया जायेगा। “ऑफ-लाइन” आवेदन मान्य नहीं होगा। आवेदकों को यदि “ऑन-लाइन” आवेदन करने में कोई समस्या आती है तो निम्न हेल्पलाइन नंबर-7309979797/9454405396/8887979187 पर वार्ता कर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं, साथ ही सुझाव भी दे सकते हैं।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button