गुमशुदा किशोर को पुलिस ने किया बरामद

लखनऊ। कृष्णा नगर पुलिस ने गुम हुए किशोर को कड़ी मशक्कत के बाद तलाश कर शनिवार को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। गुम हुए बेटों को सही सलामत पाकर परिजनों के चेहरे खिल गए। सभी ने पुलिस की सराहना की है।
कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि न्यू इंद्रपुरी में किशोर अंशु साहू बीते 17 जून को घर वालों से बिना बताए अपनी मोटरसाइकिल से कही चला गया था।
जिसकी खोजबीन करने के बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत की थी। गुमशुदगी की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद गुमशुदा किशोर को सही सलामत पारा थाना क्षेत्र से तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।पुलिस के मुताबिक गुमशुदा किशोर ने बताया कि वह अपने घरवालों से नाराज होकर घर में किसी को बिना कुछ बताए चला गया था और इघर उधर भटक रहा था।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button