प्रधान संघ की अध्यक्ष संयोगिता सिंह चौहान ने ट्राईसाइकल वितरण की

लखनऊ। गुरुवार को माल क्षेत्र के घटघटा बाबा के पावन प्रांगण में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की एडिप योजना के अंतर्गत माल प्रधान संघ अध्यक्ष संयोगिता सिंह चौहान के नेतृत्व एवं युग दृष्टि द्वारा संचालित नि:शुल्क बहुउद्देशीय दिव्यांगजन समग्र पुनर्वास कार्यक्रम के अन्तर्गत 1000 साड़ी, 200 चस्मे, 100 कमर के पट्टे, 100 घुटनें के मोजे, 150 बैशाखी, 10 वॉकर, 80 व्हील चेयर, 310 ट्राईसाइकल वितरण किया गया।
दिव्यांग जनों को नई उड़ान देने के लिए प्रधान संघ की अध्यक्ष संयोगिता सिंह चौहान ने क्षेत्र में एक सराहनीय पहल की, जिसमें दिव्यांग आत्मनिर्भर के रूप आगे बढ़ेगा,आपको बतादे विगत 19 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में 325 रोजगार प्रशिक्षण,150 लोगों के मेडिकल सर्टिफिकेट, 755 कृतिम उपकरण के लिए रजिस्ट्रेशन किए गए थे, जिसके अंतर्गत आज उन्हीं रजिस्ट्रेशन हुए दिव्यांग जनों को उपकरण वितरित कराए गए।
इस नि:शुल्क बहुउद्देशीय दिव्यांगजन समग्र पुनर्वास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवल जी। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान संघ अध्यक्ष संयोगिता सिंह चौहान एवं उपाध्यक्ष रोजगार भारती, राजेश शुक्ला संस्थापक अध्यक्ष युग दृष्टि, राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सेवा भारती अवध प्रांत एवं अध्यक्ष रोजगार भारती द्वारा किया गया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button