रेलवे सुरक्षा बल लाइन में रेलवे हेल्थ चेक-अप कैम्प का आयोजन

लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में आज ऐशबाग पॉली क्लीनिक के अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 संजय तिवारी के निर्देशन में ऐशबाग स्थित रेलवे सुरक्षा बल लाइन में रेलवे हेल्थ चेक-अप कैम्प का आयोजन किया गया।

यह भी पड़े-प्राण प्रतिष्ठा के दिन मध्य प्रदेश के तीन जिलों में कम से कम 47 बच्चों का जन्म  
इस दौरान डा0 संजय तिवारी द्वारा कैम्प में उपस्थित रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक, उपनिरीक्षक, हेड कॉन्स्टेबल एवं कॉन्स्टेबल आदि कुल 40 बल सदस्यांे की रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन आदि का मेडिकल परीक्षण भी किया गया तथा चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया।

यह भी पड़े-सदियों के धैर्य की धरोहर मिली है,हमें श्रीराम का मंदिर मिला हैः पीएम मोदी 
इस अवसर पर रेलवे पैरा मेडिकल स्टाफ तथा बड़ी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल सदस्य उपस्थित थे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button