Monday, March 17, 2025
More

    ग्रामीण अंचल के बच्चों को सशक्त और ऊर्जावान बना रही राजस्थान सरकार

    जयपुर। राजस्थान सरकार ग्रामीण अंचलों के बच्चों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसके पीछे सरकार का लक्ष्य है की राज्य के बच्चे शिक्षा हासिल करने के लिए निजी स्कूलों में जाने के बजाय सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर अपने आप को सक्षम बना सके।

    इसी पहल के तहत,सीकर जिले के नानी गांव के आयुणा जोहड़ा राजकीय प्राथमिक विद्यालय ने एक मिसाल पेश की है। यहां के बच्चे कम उम्र में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। यह विद्यालय न केवल आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का पालन कर रहा है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है।

    यह भी पढ़े-प्रदेश सरकार शिक्षा के आधुनिकीकरण एवं उन्नयन के लिए कृत संकल्पित–जोगाराम पटेल 

    विद्यालय में वर्तमान में दो शिक्षक, जिसमेंं एक प्रधान अध्यापक सीमा जैन समेत अध्यापक सत्यपाल सिंह और एक हेल्पर पन्नी देवी बच्चों की शिक्षा और देखभाल में जुटे हुए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यहां के बच्चों की प्रगति और पढ़ाई के प्रति रुचि देखकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

    अच्छा माहौल तैयार करने की कोशिश

    पढ़ाई का अच्छा माहौल देखते हुए ग्रामीण लोग भी स्कूल में बढ़ चढ़ कर सहयोग कर रहे है। कई लोग यहां आकर सहयोग राशि समेत स्कूलों में बच्चों को जरुरत का सामान दे कर प्रोत्साहित कर रहे हैं। प्रधान अध्यापक सीमा जैन ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई के लिए लगातार एक अच्छा माहौल तैयार करने की कोशिश की जा रही है। जिसमें बच्चे भी अपना सहयोग प्रदान कर रहे है। जिससे पढ़ाई का एक बहुत अच्छा माहौल तैयार हो रहा है।

    नानी गांव के इस विद्यालय ने यह साबित कर दिया है कि अगर सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारा जाए और बच्चों को सही मार्गदर्शन मिले, तो वे किसी भी निजी विद्यालय से कम नहीं हैं। स्थानीय ग्रामीण सरकार के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular