ग्राम प्रधान, ग्राम रोजगार सेवक व सचिव से की गयी भ्रष्टाचार की वसूली

लखनऊ। जनपद अम्बेडकर नगर के विकास खण्ड रामनगर की ग्राम पंचायत अरमां में मनरेगा कार्यों में अनियमितता व भ्रष्टाचार की आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की जांच ग्राम्य विकास आयुक्त द्वारा करायी गयी थी।

यह भी पड़े-17 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण 

यह जानकारी ग्राम्य विकास आयुक्त श्री जी एस प्रियदर्शी ने बताया की खण्ड विकास अधिकारी रामनगर जिला अम्बेडकर नगर द्वारा की गयी जांच में दोषी पाए जाने पर ग्राम प्रधान, ग्राम रोजगार सेवक व सचिव से कुल 56304 रूपए की वसूली की गयी है। वसूली की धनराशि मनरेगा के सम्बन्धित खाते में जमा करायी गयी है।

यह भी पड़े-यूपी ट्रैवल मार्ट के छठे संस्करण का आयोजन 25 से 29 अप्रैल तक गोरखपुर में होगा 

एक ही कार्य पर दो बार भुगतान करने के सम्बन्ध में सम्बन्धितों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने एवं प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने हेतु  सम्बंधित थानाध्यक्ष को भी तहरीर प्रेषित की गयी है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button