सड़क सुरक्षा व यातायात जागरूकता की कार्यशाला आयोजित

लखनऊ। पुलिस उपायुक्त यातायात  के निर्देशन में लालबाग, हजरतगंज स्थित अमीरुद्दौला इस्लामिया डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा व यातायात जागरूकता की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें यातायात निरीक्षक कृष्ण मुरारी शर्मा द्वारा यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। विद्यालय के प्राचार्य डॉ अब्दुल कयूम, शिक्षक गण तथा छात्रों ने भाग लिया। तत्पश्चात हजरतगंज स्थित भारतीय बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज में भी छात्राओं को सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों के बारे प्रधानाचार्य डॉ रीता टंडन व समस्त शिक्षक व कर्मचारी गण की उपस्थिति में विस्तृत जानकारी दी गयी।
उक्त कार्यक्रमों के दौरान यातायात निरीक्षक कृष्ण मुरारी शर्मा, हेड कांस्टेबल नरेश चंद्र व हीरो मोटर के सुरक्षा प्रबंधक पंकज मौजूद रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button