आरपीएफ ने सकुशल किशोरी को चाइल्ड लाइन को सौपा

लखनऊ। रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन नन्हें फ़रिश्ते का संचालन करते हुई आरपीएफ ने घर से नाराज होकर निकली किशोरी को स्टेशन से सकुशल बरामद करते हुये चाइल्ड लाइन को सौंप दिया।

यह भी पड़े

उत्तर रेलवे ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को किया सम्मानित

यात्री सेवा में पूर्ण निष्ठा के साथ सदैव तत्पर अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत बीती 10 अप्रैल को ऑन ड्यूटी रेलवे सुरक्षा बल को चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या 06 के फुट ओवर ब्रिज के पास एक लड़की वाराणसी जं.(कैंट) पर बेंच पर संदिग्धावस्था में बैठी मिली।

संदेह होने पर उसका नाम व स्टेशन आने का कारण पूछा गया तो उसने बताया की उसकी  उम्र 13 वर्ष, निवासी जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश की रहे ने वाली है। जो  पारिवारिक कारणों से नाराज होकर स्टेशन पर आ गई थी। जिस पर  आवश्यक कार्यवाही करते हुये लड़की को अग्रिम कार्यवाही हेतु गुड़िया रेलवे चाइल्ड लाइन वाराणसी को सकुशल रूप से सुपुर्द किया गया|

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button