लखनऊ में सपा एमएलसी अमित यादव के फ्लैट पर बर्थडे पार्टी में चली गोली, युवक की मौत

सपा एमएलसी अमित यादव के लखनऊ स्थित फ्लैट में शुक्रवार देर रात गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। हजरतगंज के लाप्लास अपार्टमेंट में अमित यादव की बर्थडे पार्टी में चल रही थी और इसी दौरान उनके भतीेजे पंकज यादव की पिस्टल से 35 वर्षीय राकेश रावत को गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एमएलसी के भतीजे के अलावा विनय यादव, ज्ञानेंद्र कुमार और आफताब आलम  को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 

लखनऊ सेंट्रल के डीसीपी सोमेन बर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान लखनऊ के गोमती नगर के निवासी राकेश रावत के रूप में हुई है। वह लखनऊ में ही एक निजी कंपनी में काम करते थे। राकेश अपने दोस्त विनय यादव के साथ  एमएलसी के फ्लैट में उनका बर्थडे मनाने पहुंचे थे।  अमित यादव के भतीजे पंकज यादव पिछले पांच सालों से इसी फ्लैट में रहते हैं।

डीसीपी ने बताया कि पिस्टल बरामद कर ली गई है और उस कमरे को सील कर दिया गया है, जहां वारदात हुई थी। उन्होंने कहा कि एमएलसी के भतीजे और तीन अन्य लोगों ने खुद पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित किया था। हांलिक, इन लोगों ने पुलिस को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि मृतक पिस्टल लेकर आया था और शो ऑफ करने के चक्कर में उससे फायरिंग हो गई। उन्होंने कहा कि एमएलसी का भतीजा अब तक पिस्टल का लाइसेंस दिखाने में विफल रहा है और आगे की जांच जारी है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button