ट्रेन में सफर कर रहा तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

लखनऊ। अवैध रूप से मादक पदार्था की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य को एसटीएफ ने रेलवे स्टेशन ऐशबाग से गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य लगभग 55 लाख रूपये की 11.00 कि0ग्रा0 चरस बरामद की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक सत्यसेन यादव ने बताया की काफी दिनों से मादक पदार्था की तस्करी करने वाले अन्तर्राष्ट्रीय तस्करों के सक्रिय होने की सूचनाए प्राप्त हो रहीं थी। इस सम्बन्ध में टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। अभिसूचना संकलन के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बिहार से मुम्बई जाने वाली ट्रेन में सफर कर रहा है। जिसके पास भारी मात्रा मे अवैध मादक पदार्थ है।
इस सूचना पर निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा व उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में निरीक्षक पंकज दूबे एनसीबी की टीम एवं राजकीय रेलवे पुलिस टीम को साथ में लेकर ऐशबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक से शत्रुधन कुमार निवासी डुमरा, पंचायत भवन, डुमरा, सिवान, प्रान्त बिहार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करता है। वह नेपाल से चरस खरीदकर विभिन्न राज्यों में ऊचे दामों पर बेचता है। इस बार अंकलेश्वर, गुजरात व मुम्बई जा रहा था।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button