जिला कारागार वाराणसी से फरार अपराधी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। निरीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया की विगत चार मार्च को जनपदीय कारागार वाराणसी से धारा 376 भादवि व पास्को एक्ट में निरूद्ध अपराधी राजू सिंह उर्फ राजू बंगाली फर्जी तरीके से मुलाकाती मुहर लगाकर मुलाकातियों के साथ कारागार से फरार हो गया था।जिसकी गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर कार्यवाही की जा रही थी। इस दौरान ज्ञात हुआ कि फरार अभियुक्त यूपी कालेज गेट भोजूबीर, थाना शिवपुर, जनपद वाराणसी के पास मौजूद है। जिसे तत्काल मौके पर पहॅुच कर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह जब जिला कारागार वाराणसी में बन्द था। तभी उसने जेल से फरार होने की योजना तैयार कर ली थी। वह प्रतिदिन जेल मुलाकातियों को देखता था की जेल से बाहर जाते समय उनको हाथ पर कैसी मोहरें लगाई जाती हैं।
प्रतिदिन मुलाकातियों के मोहर को बदल दिया जाता था। वह उस मोहर की नकल कागज पर कर लेता था और उसकी नकली मोहर आलू पर तैयार कर लेता था।जो मोहर मुलाकातियों के हाथ पर लगाया जा रहा था वह उसने पहले से तैयार कर रखी थी। उसने अपने हाथ पर लगाकर अन्य मुलाकातियों के साथ संतरी को दिखाते हुये जेल से बाहर निकल गया और फरार हो गया। जेल से निकलने के बाद वह लूक-छिप कर रह रहा था और वह मुगलसराय से ट्रेन पकड़कर कोलकाता भागने की फिराक में था।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button