एसटीएफ में तैनात आरक्षी प्रशांत शुक्ला ने बचाई मरणासन्न व्यक्ति की जान

लखनऊ। एसटीएफ में तैनात आरक्षी प्रशांत शुक्ला ने सड़क पर मरणासन्न स्थिति में मिले व्यक्ति को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराकर उसकी जान बचाई।

बताया जा रहा की बीती बधुवार की रात एसटीएफ में तैनात आरक्षी प्रशांत शुक्ला कार्यालय से अपने घर राजाजीपुरम में जा रहे थे। रास्ते में एक व्यक्ति घायल व मरणासन्न स्थिति में मिला। जिसे आरक्षी ने तत्काल नजदीकी अस्पताल में ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। उस व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए अस्पताल ने ट्रामा केजीएमजी रिफर कर दिया। जिसे आरक्षी ने ले जाकर ट्रामा में भर्ती कराकर उसका उपचार करवाया।

व्यक्ति के पास से मिले आधार कार्ड के पिन कोड के आधार पर उनके घर वालों को सूचित किया। जिनके घर वाले बिहार से आज दोपहर में आये तथा आरक्षी प्रशांत शुक्ला को बहुत-बहुत शुक्रिया अदा किया गया। घायल व्यक्ति का उपचार ट्राम सेण्टर में चल रहा है। एसटीएफ में नियुक्त आरक्षी प्रशांत कुमार शुक्ला के उक्त कार्य के लिए एसटीएफ के अधिकारियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button