गांव की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने का सफल प्रयास

लाखों लोगों की सहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ कोंच फिल्म फेस्टिवल
लखनऊ। शहर और गांव कस्बों की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने के लिये कोंच इण्टरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का सफल आयोजन किया गया। पॉच दिनों तक चले इस फेस्टिवल में करीब दो लाख से अधिक लोगों ने सहभागिता की। फेस्टिवल कोरोना संकट के दौरान स्टे होम, सोशल डिस्टेसिंग का पालन के साथ डिजिटल इंडिया के मुहिम में सार्थक साबित रहा।


सीटीसीएस फैमिली, अंजली प्रोडक्शन एवं उरई दर्शन के सहयोग से आयोजित फिल्म फेस्टिवल में शहर और गांव कस्बों की प्रतिभाओं ने मनमोहक प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विभिन्न विषय पर विशेषज्ञों, एक्टर आदि ने अपने अनुभवों को साझा कर लोगों के सवालों के जवाब दिए। जबकि फेस्टिवल में सैकड़ों फिल्मों की पब्लिक स्क्रीनिंग की गई। फेस्टिवल की समापन प्रस्तुति गोरखपुर की रिकार्ड होल्डर नृत्यांगना सान्या गुप्ता ने किया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति से मौजूद लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही कोरोनो से बचाव के उपाय को अमल में लाने एवं आरोग्य सेतु डाउनलोड करने की अपील की।

कोंच आनलाइन इण्टरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक/संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने बताया कि यह कोंच को पहचान दिलाने, शहर सिनेमा गांव कस्बों की प्रतिभाओं को एक मुकम्मल मंच पर लाने जैसे बहुउद्देशीय इस प्रयास को लोगों का उम्मीद से ज्यादा स्नेह मिला। मेरी कोशिश है कि प्रतिभाओं का खजाना कहे जाने वाले कोंच को सिनेमा के मुख्य पटल पर लाए और कोंच में फिल्म निमार्ण की सम्वभानाओं को विकसित किया जाए।


उन्होंने बताया कि फेस्टिवल में चयनित फिल्मों का पुरूस्कार वितरण, प्रतिभाग करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, नगर की विभितियों के स्मृति में शुरू हुए सम्मान वितरण हेतु आगामी 10 जुलाई से 13 जुलाई तक डिजिटल सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।  

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button