सरकारी स्कूलों में एक जुलाई से उपस्थित होंगे शिक्षक

लखनऊ। प्रदेश भर के सभी सरकारी प्राइमरी व उच्च प्राथमिक स्कूल एक जुलाई से खुल जाएंगे लेकिन अभी केवल शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों को स्कूल आना होगा। इस संबंध में सोमवार को बेसिक शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि एक जुलाई से शिक्षक व प्रधानाध्यापक स्कूलों में मौजूद रह कर जरूरी काम पूरे करेंगे। इसमें सबसे पहले शारदा अभियान के तहत 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करना है।

दीक्षा ऐप के जरिए शिक्षकों को अपना प्रशिक्षण भी पूरा करना है। वहीं राज्य सरकार द्वारा विकसित तीन मॉड्यूल ध्यानाकर्षण, आधारशिला और प्रशिक्षण संग्रह का प्रशिक्षण भी प्रस्तावित है। इसका प्रशिक्षण 20 जुलाई से खण्ड शिक्षा अधिकारी 25-25 शिक्षकों का बैच बना कर देंगे। जिसमें दीक्षा एप और मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला पर भी जानकारी दी जायेगी। वहीं, शिक्षकों को इस बीच बच्चों तक किताबें पहुंचाना और यूनिफार्म बनवाने का काम भी पूरा करना है। सरकारी प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की नाप का यूनिफार्म बनाया जाता है। वहीं समर्थ ऐप के जरिए दिव्यांग बच्चों का नामांकन ऐप पर किया जाना है। इसके लिए शिक्षकों को गांवों व मजदूरों में घूमकर ऐसे बच्चों को ऐप पर पंजीकृत करना है। इनके लिए शैक्षणिक योजना तैयार करना है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button