होली में होगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति-एम0 देवराज

09 मार्च को प्रातः सात बजे तक पूरे प्रदेश में कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति दी जायेगी

लखनऊ। उप्र पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम0 देवराज ने निर्देश देते हुए कहा कि होली के पावन पर्व पर कहीं पर भी निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप निर्वाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो, इसके लिये अधिकारी पूरी सजगता बरते। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की मंशा के अनुरूप होली के अवसर पर सात मार्च की सायं 06 बजे से 09 मार्च को प्रातः सात बजे तक पूरे प्रदेश में कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति दी जायेगी। पूरे प्रदेश में इस अवधि में सबको निर्बाध बिजली प्राप्त हो, इसके लिये सभी डिस्काम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये है। प्रबन्ध निदेशकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने डिस्कॉम में कटौती मुक्त निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने हेतु समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायें।

यह भी निर्देशित किया गया है कि 1912 टोल फ्री नम्बर पर आपूर्ति सम्बन्धी प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। अध्यक्ष ने कहा है कि होली के महत्वपूर्ण पर्व के अवसर पर सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति के प्रकरण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। सभी वितरण अधिकारी अपने अपने दायित्यों का निर्वहन करें।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button