डीसीपी साउथ से व्यापारियों ने की नाबालिग ई-रिक्शा चालक पर  शिकंजा कसने की मांग

लखनऊ। आलमबाग के व्यापारियों ने गुरुवार को नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा संग कल्ली पश्चिम स्थित डीसीपी साउथ कार्यालय पहुंच कर निपुन अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।
जिसमे पुलिस गस्त सहित नाबालिग ई-रिक्शा चालक पर शिकंजा कसने की मांग करने के साथ उन्हें अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान आलमबाग नटखेडा रोड युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने कहा कि नटखेड़ा रोड आलमबाग एक बहुत बड़ी रिटेल एवं होल सेल बाजार है।
जिसमें कृष्णा नगर,बंथरा,सरोजनी नगर,आशियाना,तेलीबाग समेत पीजीआई से पुरुष एवं महिलाएं खरीदारी करने आते हैं। जिनकी सुरक्षा हेतु प्रति दिन बाजारों में महिला पुलिस की गश्त सहित दुकानों के बाहर बैटरी रिक्शा चालकों की मनमानी सहित नाबालिक ई-रिक्शा चालकों पर शिकंजा कसने की मांग की है। इस दौरान नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल से रौनक सचदेवा,कृष्ण पाल, रमेश मालानी,अभिषेक पाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button