करनैलगंज स्टेशन पर 4 व 5 को नहीं रुकेगी ट्रेनें

लखनऊ। रेलवे प्रशासन द्वारा गोण्डा-बुढ़वल खण्ड पर तीसरी लाइन निर्माण के परिप्रेक्ष्य में गोण्डा कचहरी एवं करनैलगंज स्टेशन पर 04 एवं 05 मार्च को इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का ठहराव स्थगित किया जायेगा।

गाड़ी संख्या 15273/15274 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस, 19037/19038 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, 15203/15204 लखनऊ जं.-बरौनी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस एवं 11124/11123 बरौनी-ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस का ठहराव 04 एवं 05 मार्च को करनैलगंज स्टेषन पर स्थगित रहेगा तथा 04 एवं 05 मार्च, 2024 को 11124/11123 बरौनी-ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस का करनैलगंज के स्थान पर अस्थाई ठहराव जरवल रोड स्टेषन पर दिया जायेगा।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button