
रामनाथ रावत
सीतापुर। बुधवार को सिधौली में ‘संविधान बचाओ कार्यक्रम’ के सांसद राकेश राठौर का जोरदार अभिनंदन किया गया। उनके आगमन पर सैकड़ों उत्साहित कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में पहुंचे सांसद राकेश राठौर का सिधौली पहुंचने पर वरिष्ठ नेता अमर सिंह राणा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अगवानी की। कार्यकर्ताओं ने सांसद को माला पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान पूरा माहौल नारेबाजी से गूंज उठा। स्वागत समारोह के समापन के बाद कार्यकर्ताओं का हुजूम एक विशाल रैली के रूप में सड़कों पर उतरा। इस ‘संविधान बचाओ’ रैली में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों और क्षेत्रवासियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।





