प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना के नाम पर नकली सामान बेचने में चार गिरफ्तार

एसटीएफ की टीम ने आगरा से

लखनऊ। प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना के नाम पर नकली डीएपी व उर्वरक उत्पाद, कीटनाशक दवायें, बीज के कूटरचित पैकेट तैयार करके कर ठगी करने वाले गैंग के 04 सक्रिय सदस्य को एसटीएफ की टीम ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया।

नकली डीएपी व उर्वरक उत्पाद

अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ राकेश ने बताया की काफी दिनों से नकली डीएपी पैकिंग मशीन,उर्वरक उत्पाद कीटनाशक दवायें, बीज आदि की कालाबाजारी करने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में टीमों को लगाया गया था। इस दौरान मुखबिर के माध्यम से ज्ञात हुआ कि आगरा,फिरोजाबाद एवं देहात क्षेत्र में नकली डीएपी व उर्वरक उत्पाद कीटनाशक दवायें, बीज की अवैध रूप से कालाबाजारी करने वाले ग्राम कचैरा, थाना अछनेरा, आगरा के आस-पास सक्रिय व मौजूद हैं।
इस सूचना पर निरीक्षक यतीन्द्र शर्मा मय उनि एपी राजपाल सिंह व हे0का0 विमल कुमार, बल्देव सिंह,अंकित गुप्ता, का0 प्रदीप कुमार व हरपाल सिंह ने आवश्यक घेराबन्दी कर गैंग के हर्ष गौतम निवासी गाॅव कचैरा, थाना अछनेरा आगरा,आकाश प्रताप सिंह निवासी हत्थी गढ़ी, थाना टूण्डला, जिला फिरोजाबाद,आमिर खान निवासी गाॅव मौहम्मदी, थाना नारखी, फिरोजाबाद समेत मुकेश गोस्वामी गोस्वामी निवासी दहतोरा शास्त्रीपुरम्, थाना सिकन्दरा,आगरा को गिरफ्तार कर लिया।
जिनसे उत्पादकों के नमूने लिये गये है,जो जाॅच के लिए भेजे जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्तो ने पूछताछ पर बताया कि वह लोग उक्त खाद अमित टेड्रस जीवनी मण्डी व आशीष खत्री वायोप्रोडक्ट फैक्ट्री कुबेरपुर व अंकित पचैरी से कच्चा माल खरीद कर आशीष कुली, आलमबाग लखनऊ से प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना डीएपी इफको के खाली कट्टा तैयार कराकर उनमें खाद भरकर महंगे दामो पर भिन्न-भिन्न स्थानों पर सप्लाई करते है। वह विभिन्न कम्पनियों की कीटनाशक प्रोडक्ट खरीद कर अपने यहाॅ ग्राम कचैरा व टूण्डला में उक्त सामान तैयार करके आस-पास के छोटे-छोटे दलालों के माध्यम से किसानों को विक्रय करवा देते हैं। कीटनाशक, बीज अन्य कम्पनी के प्रोडक्ट बनाकर विक्रय करते है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button