योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, मानसिक शांति का भी आधार: ब्लॉक प्रमुख

विकासखंड सिधौली में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लाक प्रमुख रामबख्श रावत की अध्यक्षता

रामनाथ रावत

सीतापुर। विकासखंड सिधौली में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लाक प्रमुख रामबख्श रावत की अध्यक्षता में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और भारी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार भी है। भागदौड़ भरी इस जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए योग बेहद जरूरी है।

ब्लॉक प्रमुख ने उपस्थित जनसमुदाय से योग को नियमित रूप से अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा, “आइए, हम सभी योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों की देखरेख में उपस्थित लोगों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम और विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रशासन के कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Back to top button