जेस्ट मूल्यांकन अधिकारी ने कई थानों व पिंक बूथों का निरीक्षण किया

लखनऊ। नियोजन विभाग के जेस्ट मूल्यांकन अधिकारी ने कई थानों व पिंक बूथों का निरीक्षण किया। 

यह भी पड़े-एडीजी से लेकर थानेदार तक को देना होगा एक-एक दिन का हिसाब 

डा0 संतराम, जेस्ट मूल्यांकन अधिकारी, नियोजन विभाग ने आज पुलिस उप आयुक्त महानगरी क्षेत्र के गुडम्बा व जानकीपुरम थाने में जाकर सभी प्रकार के रजिस्टरों, साइबर हेल्प डेस्क और पिंक बूथों का निरीक्षण किया।
डा0 संतराम ने बताया कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करना उनके लिए रहने और काम करने का एक सुरक्षित वातावरण तैयार करना कौशल विकास और उद्यमशीलता के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना तथा महिलाओं और बच्चों के उत्पीड़न को रोकना मिशन शक्ति योजना के मुख्य उद्देश्य हैं।

यह भी पड़े-पुलिस महानिदेशक डॉ० आरके विश्वकर्मा ने सभी थाने पेपरलेस करने का र्निदेश

इस योजना के तहत महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध हो रहे अपराधों को नियंत्रित करने उन्हें सहायता प्रदान करने और उनका सशक्तिकरण करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह योजना प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा एवं उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button