उत्तर रेलवे ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने सेवानिवृत्त हुए 30 कर्मचारियों
समापक प्रपत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया की रेलसेवा के दौरान कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए 31 मार्च को अपनी रेल सेवा से निवृत्त हुए थे। इन समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आज मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के अंतर्गत प्रत्येक कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया।  जिसका भुगतान कर्मी के नामांकित बैंक खाते में सीधे RTGS के माध्यम से भेजा जायेगा एवं कर्मचारी के खाते में स्वतः क्रेडिट हो जायेगा।

यह भी पड़े

रेलवे स्टेशन पर कोविड संक्रमण से बचाव को लेकर जन जागरूकता रैली

इन कर्मचारियों को कुल 8,47,66,073 रूपए का भुगतान किया गया | इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक जयंत चौधरी द्वारा प्रत्येक  कर्मचारी को गोल्ड कोटेड चांदी का पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया | इस आयोजन के तहत सर्वप्रथम वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, अमित पाण्डेय ने समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया। तथा उनकी रेल सेवाओं हेतु सभी के प्रति आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक ने समस्त कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने
की कामना की।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button