ट्रेनों में ‘‘स्वच्छता प्रहरी’’ रेल कर्मी तैनात

लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल अपने यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। इसी परिप्रेक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में यात्रियों से प्राप्त सुझावों को ध्यान में रखते हुए, गाड़ी सं0 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस एवं गाड़ी सं0 12511 राप्तीसागर एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 12533 पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेनों में ‘‘स्वच्छता प्रहरी’’ रेल कर्मी तैनात किये गये हैं। जो कि ट्रेनों में यात्रियों को बेहतर साफ-सफाई प्रदान कराने के साथ निर्धारित समय पर लिनेन वितरण सुनिश्चित कराने का कार्य करेंगे।

यह भी पड़े 

1000 करोड़ लागत के “मिशन नन्द बाबा’’ का शुभारम्भ,दुग्ध उत्पादकों को मिलेगी सौगात

यात्रा के दौरान सफाई एवं लिनेन वितरण कार्य के बाधा रहित सम्पादन की निगरानी हेतु आन डियूटी कर्मचारियों की पहचान के लिए ‘‘स्वच्छता प्रहरी’’ लिखा हुआ एक ‘‘नियॉन ग्रीन’’ जैकेट प्रदान किया गया हैं। जिसे ड्यूटी के दौरान इन रेल कर्मियों को पहनना होगा। इसके साथ ही पुष्पक ट्रेन के ’ओबीएचएस स्टाफ’ को नीले रंग का तथा बेडरोल वितरण करने वाले कर्मियों को नारंगी रंग का ’रेट्रो रिफ्लेक्टिव जैकेट’ पहनने के लिए दिया गया है। इस व्यवस्था से रेल यात्रियों को अलग-अलग सेवा प्रदान करने वाले कर्मियों को पहचानने में सुलभता प्राप्त होगी।

यह सुविधा गाड़ी संख्या 12533 पुष्पक एक्सप्रेस में प्रारंभ कर दी गई है,शीघ्र ही यह व्यवस्था गाड़ी सं0 15054 छपरा एक्सप्रेस में प्रारम्भ की जायेगी। सुविधा की सफलता के आधार पर अन्य ट्रेनों में भी यह व्यवस्था लागू की जायेगी।
इस व्यवस्था से यात्रा के दौरान यात्रियों को निगरानी के लिये तैनात किये गये ‘स्वच्छता प्रहरी’’ को पहचानने में आसानी होगी और यात्रियो की जरूरत एवं साफ-सफाई की शिकायत का त्वरित निस्तारण हो सकेगा। इन ‘स्वच्छता प्रहरी’ रेल कर्मचारियों द्वारा सफाई कर्मियों से समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय पर सफाई कार्य करवाया जा रहा है। यात्रियों से फीड बैक लिया जा रहा है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button