पूर्वोत्तर रेलवे ने आयोजित किया “स्वैच्छिक रक्तदान शिविर”

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे ने ’विश्व रक्तदाता दिवस” के अवसर पर लखनऊ जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 06 पर स्थित एसी लाऊंज पर बलरामपुर अस्पताल के समन्वय से “स्वैच्छिक रक्तदान शिविर” का आयोजन किया गया।

यह भी पड़े- ट्रेनों में बेचा जाएगा मोटा अनाज

मंडल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० अमरेन्द्र कुमार के निर्देशन में रक्तदान शिविर का शुभारम्भ अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) संजय यादव द्वारा किया गया। बलरामपुर चिकित्सालय,  के पैथालाजिस्ट एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रक्तदान शिविर का संचालन किया गया।

रक्तदान करने के लाभ से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियों से उपस्थित कर्मचारियों को जागरुक किया गया। इस शिविर में 46 रेलकर्मियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

यह भी पड़े-सीएम योगी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल 2.5 करोड़ के पार

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/बादशाहनगर डा0 चारु सक्सेना एवं ओबीसी ऐसोसिएशन के जोनल महामंत्री एसबी यादव, महामंत्री सीपी वर्मा व अन्य अधिकारीगण तथा मेडिकल स्टॉफ उपस्थित थे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button