मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला यात्रियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

लखनऊ। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला यात्रियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक रेलवे ने बताया कि जीआरपी अनुभाग के समस्त रेलवे स्टेशन समेत ट्रेनों में नारी सुरक्षा व सम्मान को लेकर मिशन-शक्ति अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पड़े –महिला स्वावलंबन व सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित हो रही है प्रेरणा कैंटीन

जिसके अन्तर्गत महिला यात्रियों से वार्ता कर उनकी सुरक्षा को लेकर चलाई जा रही सेवायें विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 समेत एम्बुलेंस सेवा 108 के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उन्हें जागरुक किया गया। उन्हें बताया गया कि  आवश्यकता पडने पर दिये गये नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए।

यह भी पड़े –नए नियम के लागु होने से मॅहगा बिकेगा अंडा,व्यापारियों ने बुलंद की आवाज

महिला यात्रियों से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। महिला यात्रियों को बताया गया कि सभी रेलवे स्टेशनों पर उनकी सुरक्षा व सहायता हेतु एक महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहाँ पर उनकी शिकायत सुनी जाती है। महिलाओं को अभियान के दौरान पैम्फलेट्स वितरित किये गये। महिलाओं को आत्म निर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने करने के लिये प्रेरित किया गया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button