ट्रेन के स्लीपर कोच में चोरी करने वाला गिरफ्तार

लखनऊ। ट्रेन के स्लीपर कोच में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार जीआरपी चारबाग
की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पड़े- विदेशी यात्रियों को निशाना बनाकर टप्पेबाजी करने वाले गिरफ्तार

पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, प्रथम संजीव कुमार सिन्हा ने बताया की त्योहारों पर यात्रियों की सुरक्षार्थ के मद्देनजर ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर आपराधिक घटनाओं की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार की टीम में शामिल उ0नि0 सुशील कुमार मिश्रा व हे0का0 रमेश यादव ने शान मोहम्मद निवासी ग्राम खटहा थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी को रेलवे स्टेशन एनईआर प्लेटफार्म संख्या 06 पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पड़े- महिला के हत्यारे को जीआरपी की टीम ने चंद घंटो में पकडा

अभियुक्त ने पूछताछ मे बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन मे व प्लेटफार्मों पर यात्रियों के सो जाने पर मोबाइल, पर्स, ज्वैलरी व अन्य सामान की चोरी करता है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button