ललित कला अकादमी में बिकेगी आदिवासियों द्वारा बनाई गई कलाकृति

जनसामान्य के लिए 30 अक्टूबर तक खुली रहेंगी प्रदर्शनी

लखनऊ। ललित कला अकादमी,एकता विहार,अलीगंज में आदिवासी चित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। ये  प्रदर्शनी सुबह 10.30 बजे से शाम 7.00 बजे तक जनसामान्य के लिए 30 अक्टूबर तक खुली रहेंगी। प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश की गोंड पेंटिंग, ओडिशा की सौरा पेंटिंग और गुजरात की पिथोरा पेंटिंग, जनजातीय कला रूपों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

यह भी पड़े-ग्रामीण पर्यटन में होम स्टे को लेकर तीन चरणों में होगी प्रतियोगिता
उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रबंध ट्राइफेड, यूपी-यूके, संदीप पहलवान ने बताया कि आदिवासी चित्रों की प्रदर्शनी वहां की सांस्कृतिक धारा और जीवनशैली को सुंदरता से जोड़ती है। इन चित्रों में प्रकृति,जंगल और लोगों के साथ अद्वितीय संबंध दिखाए जाते हैं। प्रशांत रंग और स्थानीय सामग्री का प्रयोग इन चित्रों को अभिनव बनाता है।

यह भी पड़े-‘मिशन रोजगार’ में 125 प्रतिष्ठित कम्पनियां 40 हजार को देंगे रोजगार

सांस्कृतिक धारा और जीवनशैली

सांस्कृतिक विविधता, जीवनकला का प्रशंसनीय प्रस्तुतिकरण और आदिवासी समुदायों की भौतिक-भौतिक सततता इन चित्रों को अनूठा बनाती हैं। इस प्रदर्शनी से आदिवासी समृद्धि और समृद्धि की कवि चित्रित होती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि आदिवासी चित्रों की प्रदर्शनी पर बढ़ चढ़ कर भाग लें और आदिवासियों द्वारा बनाई गई चित्रों की प्रदर्शनी का लुफ्त उठाये। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में आदिवासियों द्वारा बनाई गई कलाकृति एवं चित्रों को लोग खरीद भी सकते हैं।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button