आवास विकास विभाग की सीलिंग नोटिस को लेकर बृजेश पाठक से मिले व्यापारी

रिहायशी इलाकों में कॉमर्शियल गतिविधि के विरुद्ध आवास एवं विकास विभाग ने 900 से अधिक व्यापारियों को भेजी हैं सीलिंग की नोटिस

लखनऊ।आवास विकास विभाग ने रिहायशी क्षेत्र में कॉमर्शियल गतिविधियों को बंद किए जाने तथा बंद ना होने की दशा में भवन को सील करने की सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों को नोटिस दी गई है। जिससे पूरे इंदिरा नगर क्षेत्र में सैकड़ों व्यापारियों के ऊपर सीलिंग की तलवार लटक गई है।
नोटिस प्राप्त होने से परेशन 100 से अधिक व्यापारी शनिवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से उनके निवास पर मिले। संजय गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर उनसे सीलिंग की कार्रवाई को रोकने की मांग की।
 व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा कि कई साल से जनता की आवश्यकतानुसार इंदिरा नगर सहित कई इलाको  में 18 एवं 24 -45 मीटर चौड़ी सड़कों पर कॉमर्शियल गतिविधियां हो रही हैं। व्यापारी भू उपयोग परिवर्तन करने को तैयार है। आवास विकास विभाग द्वारा पूर्व में भी अधिसूचना जारी की थी, किंतु व्यापारियों का विभाग द्वारा भू उपयोग परिवर्तन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा व्यापारी भू उपयोग परिवर्तन का शुल्क भी जमा करना चाहते हैं।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने व्यापारियों की समस्या को समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मंडलायुक्त को फोन करके सीलिंग की कार्रवाई रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी भू उपयोग परिवर्तन की नियमावली लाई जाएगी।
इस मोके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जयसवाल, उमेश जयसवाल, डॉ अजय गुप्ता, आशीष आर्य, गोपाल अग्रवाल, आलोक कुमार, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, राज जयसवाल सहित सैकड़ों व्यापारी शामिल थे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button