मीडिया जगत के ध्रुव तारा हैं रामनाथ गोयनका-सीएम योगी

मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनाथ गोयनका मार्ग के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित किया

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 25 जून 1975 का दिन लोकतांत्रिक भारत का काला अध्याय है। 48 वर्ष पहले इसी दिन भारत के लोकतंत्र का गला को घोटनेे का कार्य हुआ था।
उस दौर में मीडिया और लोकतंत्र को बचाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाने का कार्य स्वर्गीय रामनाथ गोयनका ने किया था। रामनाथ गोयनका मीडिया जगत का चमकता हुआ ध्रुव तारा है। जब भी लोकतंत्र और पत्रकारिता की बात होगी, तब गोयनका जी का नाम सम्मान के साथ लिया जाएगा।
सीएम योगी ने रविवार को गौतमबुद्धनगर मेंरामनाथ गोयनका मार्ग के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय रामनाथ गोयनका और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई लड़ने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में गोयनका जी ने एक योद्धा की तरह कार्य किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रेरणा से गोयनका जी ने वर्ष 1936 में इंडियन एक्सप्रेस की स्थापना कर भारत की आमजन की आवाज को एक नई ऊंचाई देना का कार्य।
सीएम योगी ने कहा कि गोयनका जी ने मीडिया की स्वतंत्रता के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका किस तरह की होनी चाहिए इसका मार्ग भी उन्होंने ही दिखाया। स्वर्गीय रामनाथ गोयनका जी ने स्वच्छ और सुचिता पूर्ण मीडिया के मानक गढ़े।
गोयनका जी का राष्ट्रवादी मीडिया मिशन के साथ भी गहरा जुड़ाव रहा है। सीएम योगी ने कहा देश की आजादी से लेकर लोकतंत्र को बचाने तक गोयनका जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
कार्यक्रम में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी,एक्सप्रेस समूह के निदेशक अनंत गोयंका, इंडियन एक्सप्रेस के संपादक राजकमल झा, उन्नीशंकर, बंदिता मिश्रा, कूमी कपूर, जनसत्ता के संपादक मुकेश भारद्वाज और एक्सप्रेस ग्रुप के कर्मी उपस्थित थे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button