समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने अंबेडकर पार्क से कैंडिल मार्च निकाला

मणिपुर घटना को लेकर जताया विरोध

 लखनऊ।मणिपुर की निर्मम घटना के खिलाफ रविवार को समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने अंबेडकर पार्क से मुख्यमंत्री आवास तक कैण्डिल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन प्रशासन ने उन्हें सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल पर रोक दिया गया। जहाँ महिला नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान के शिल्पी भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मोमबती लगाकर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने आए दिन महिलाओं के खिलाफ देश में हो रहे बलात्कार व अत्याचार के खिलाफ घोर निंदा करते हुए मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की अपील की। मणिपुर में पिछले कई दिनों से महिलाओं के साथ हो रही हिंसक घटनाओं, बालत्कार एवं उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
जिसको लेकर मणिपुर सरकार मौन है और महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को अनदेखा कर रही है।
जिसमे अभी तक कोई गिरफ्तारी की गयी है और न ही कोई जांच करायी गयी है। समाजवादी पार्टी के महिला सभा का संगठन सरकार में मांग करता है कि मणिपुर सरकार को तत्काल प्रभाव से हटाकर राष्ट्रपति शासन लगाया जाये।
कैंडिल मार्च के दौरान पूर्व मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा, मीरा वर्धन, प्रमुख महासचिव महिला सभा वंदना चतुर्वेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहिद लारी, राष्ट्रीय सचिव महिला सभा एडवोकेट निकहत सिद्दीकी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वंदना चतुर्वेदी, नीता सचान, पूर्व विधायक प्रत्याशी राजबाला रावत,  पूजा शुक्ला, प्रदेश सचिव कालिन्दी भारद्वाज, जानवी सिंह, शिल्पी चौधरी, सुधा जायसवाल, महिला सभा नगर महासचिव मेहनाज खान, शर्मिला महाजन, कहकसा सिद्दीकी, अनीता श्रीवास्तव, अंजू यादव, कुलवन्त कौर, सुनीता यादव, सुमन यादव, अमाना बेगम के साथ सैकड़ों महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button