धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 51वें जन्म दिवस को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया। युवा समाजवादी नेता संतोष सेठिया के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जन्मदिन लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया।
जिसमें इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष व्यापार सभा लखनऊ यादवेंद्र प्रताप सिंह गब्बर तथा निवर्तमान जिला सचिव लोहिया वाहिनी लखनऊ आशीष शर्मा, युवा व्यापारी नेता पुरुषोत्तम जालान, मोहम्मद आरिफ, बृजेंद्र प्रताप सिंह, मुरारी एडवोकेट इरफान अली, परितोष कुमार सिंह, शिवा कश्यप, विपुल श्रीवास्तव, अमित यादव, रेहान, एसके गुप्ता, प्रमोद यादव, मनोज जायसवाल, सत्रोहन सिंह, मोहम्मद रिजवान, हनुमान गुप्ता, मिथुन भारती तथा बबलू यादव समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button