हिमाचल से लेकर आ रहे डेढ़ करोड़ के हाथी दांत के साथ दो गिरफ्तार

लखनऊ। अन्तर्राज्यीय स्तर पर हाथी दांत की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को एसटीएफएफ ने गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार कर लिया। बरामद हाथी दांत की कीमत अन्तर्राज्यीय स्तर पर करीब डेढ़ करोड़ बताई जा रही है। जिसका वजन लगभग 1800 ग्राम है।
अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा ने बताया की वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरों, नोर्दन रीजन रिर्जन भारत सरकार से दांत की तस्करी करने वाले गिरोह के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर उप निरीक्षक अक्षय पी0के0 त्यागी के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर पुलिस को साथ लेकर मुखबिर के बताये हुए स्थान चिपयाना की साई गार्डन पर पहॅुचकर अंकुर माथुर निवासी सेवियर सोसायटी क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद समेत रजत पंवार निवासी ग्राम तलाडा, थाना पोटलाना,नाला जनपद सोनल हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
हिमाचल से हो रही तस्करी 
 गिरफ्तारअभियुक्त रजत पंवार ने पूछताछ में बताया कि वह दसवी पास है।जो सोलन हिमाचल प्रदेश में टैक्सी चलाने का काम करता था। जहॉ पर उसकी मुलाकात टैक्सी चलाने वाले अरविन्द से हुई थी। जिसने मेरी जान पहचान शिमला में रहने वाले पूरन से हुई थी। जिसने यह हाथी दांत दिल्ली, एनसीआर क्षेत्र में बेचने के लिए दिया था अरविन्द ने इस काम में अपने पुराने साथी अंकुर को भी साथ जोड़ लिया था। इस हाथी दांत को दिल्ली,एनसीआर क्षेत्र में बेचने का प्रयास कर रहें थे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button