डा. शकुन्तला विश्वविद्यालय में 1280 विद्यार्थियों को वितरित किए गये स्मार्टफोन

लखनऊ। डा. शकुन्तला राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के अटल प्रेक्षागृह में स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण को लेकर प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने 1280 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन व टैबलेट वितरित किए गए।

उन्होंने कहा की प्रदेश के छात्र-छात्राओं की शिक्षा एवं कौशल विकास के लिए 2 करोड़ टैबलेट व स्मार्टफोन देने का लक्ष्य रखा है। अभी तक लगभग 35 लाख तक छात्र-छात्राओं को वितरित किया जा चुके हैं। इसका उपयोग शिक्षा के लिए करते हुए छात्र-छात्रायें प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं।  शिक्षा केवल रोजगार के लिए ही नहीं बल्कि व्यक्तित्व को निखारने का बहुत बड़ा साधन है।
इसी क्रम में  डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में ब्रेल प्रेस की व्यवस्था की गयी है। इससे दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओँ की पढ़ाई को सुगम बनाया जा रहा है। शिक्षा, भोजन एवं रहने की व्यवस्था की गयी है। जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट को राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया है। इस प्रकार प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए दो विश्वविद्यालय प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दिव्यांग दम्पतियों की शादी पुरस्कार के रूप मे 35 हजार रूपये दिये जा रहे हैं। उनकी यात्रा सुगम बनाने के लिए ट्राई मोटरसाईकिल देने का कार्य किया जा रहा है। दुकान निर्माण हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसी तरह लगभग 11 लाख दिव्यांगजनों को पेंशन के रूप 1 हजार रूपए प्रतिमाह देने का कार्य किया जा रहा है। दिव्यांगजनों को बसो में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button