कांग्रेसी नेताओं की मानसिकता निम्न स्तरीय-स्वाती सिंह

लोकसभा में महिलाओं के प्रति अशोभनीय व्यवहार के प्रति मांफी मांगे राहुल गांधी : स्वाती सिंह

लखनऊ। महिलाओं के प्रति कांग्रेस की मानसिकता किस हद तक निम्न स्तरीय है,यह राहुल गांधी ने स्वयं लोकसभा में जता दिया।
पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कहा की यह बहुत ही अशोभनीय कार्य था। इसके लिए राहुल गांधी को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। एक तरफ तो राहुल गांधी मणिपुर की घटना से अवगत करा रहे थे, लेकिन वे स्वयं संसद में किस तरह का व्यवहार करके चले गये। इस पर कांग्रेस ने माफी भी नहीं मांगी।
 बुधवार को राहुल गांधी ने संसद में वकत्व्य देने के बाद कथित रूप से फ्लाइंग किस किया था। इस मुद्दे पर 22 महिला सांसदों ने कार्रवाई की मांग भी की है। इसी मुद्दे को लेकर पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने अपना गुस्सा जाहिर किया। गुरुवार को उन्होंने कहा कि यह कितनी शर्म की बात है कि आज भी कांग्रेस महिलाओं को तुच्छ नजरिये से देखती है। यही कारण है कि राजस्थान में महिला के साथ दुराचार के बाद उसके सभी अंगों को काटकर जला दिया जाता है, लेकिन प्रियंका वाड्रा को वह नहीं दिखता। राहुल गांधी भी उस मामले पर चुप रहते हैं।
यह भी पड़े- भारतीय रेलवे के 508 रेलवे स्टेशनों के पुर्नविकास का शिलान्यास
स्वाती सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस और पूरे विपक्ष को महिलाएं जवाब देंगी। उनकी तुच्छ मानसिकता का करारा जवाब उन्हें चुनाव में ही मिलेगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को समकक्ष खड़ा करने के लिए उज्ज्वला योजना लाकर धुएं से मुक्ति दी। वहीं तीन तलाक पर बिल लाकर उनकी प्रताड़ना को कम किया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस महिलाओं पर कटाक्ष करने और अभद्रता करने से बाज नहीं आती।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button