प्रदेश के समस्त वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाय-परिवहन मंत्री

14 एवं 15 अगस्त को परिवहन विभाग में पंजीकृत वाहनों पर लगेगा राष्ट्रीय ध्वज

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 14 व 15 अगस्त, को प्रदेश में समस्त पंजीकृत वाहनों (निजी एवं व्यवसायिक) पर राष्ट्रीय ध्वज लगवाया जाएगा।

यह भी पड़े- शहर के सरकारी अस्पतालों में नहीं है प्लास्टिक सर्जन

परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज लगवाए जाने के संबंध में प्रदेश के समस्त यूनियनों यथा- ट्रक,बस, टैम्पो व टैक्सी यूनियन आदि के पदाधिकारीयों के साथ तत्काल बैठक करने के निर्देश दिए।

यह भी पड़े-हर घर तिरंगा कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह ने तैयार किये 15 लाख झण्डे
परिवहन आयुक्त ने इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि इस कार्य को अभियान के रूप में किया जाये। इस अभियान से आम जनमानस की प्रत्यक्ष रूप से सहभागिता सुनिश्चित होगी।उन्होंने कहा कि देश आजादी का अमृत वर्ष मना रहा है। देश मे खुशी का अलग ही माहौल है।इस दृष्टि से हम सभी की भागीदारी होनी चाहिए।

सभी क्षेत्रीय व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश

इस संबंध में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने सभी क्षेत्रीय व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि आजादी का अमृत उत्सव के अनुरूप 14 अगस्त की सुबह से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक प्रत्येक बस में राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया जाएगा।

यह भी पड़े-  स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर भैंस व किसान की मौत

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि झंडे को चालक की तरफ साइड मिरर के साथ बांधा जाएगा और सभी चालक इस बात का पूरा ध्यान रखेंगे कि यह फटे नहीं और इसे सही रूप में बांधा जाए, यानी ऊपर केसरिया रंग और नीचे हरा रंग।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button