लखनऊ में बनेगा नौ सेना का शौर्य संग्रहालय सहित एडवेंचर व वाटर स्पोर्ट्स रिजार्ट

भारतीय नौ सेना,प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ,पर्यटन विभाग ,आईएनएस गोमती

लखनऊ। भारतीय नौ सेना का शौर्य संग्रहालय शहीद पथ के पास स्थापित किया जायेगा। इस महीने इसकी आधारशिला रखे जाने की संभावना है। भारतीय नौ सेना के रिटायर युद्धपोत आईएनएस गोमती पर स्थापित मिशाइल, टारपीडो व कैनन समेत अन्य उपकरणों को भी इस संग्रहालय में प्रदर्शित किया जायेगा।

यह भी पड़े-  भारत धूमधाम से मना रहा दक्षिण कोरिया से संबंधों की 50वीं वर्षगांठ
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि नौ सेना का शौर्य संग्रहालय युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि मुम्बई से स्थल मार्ग से आईएनएस गोमती की सभी पार्ट लखनऊ लाये जायेंगे।

यह भी पड़े-डिलीवरी के लिए भर्ती प्रसूता सहित गर्भस्थ शिशु की मौत
पर्यटन मंत्री ने बताया कि इसके अलावा लखनऊ में एडवेंचर व वाटर स्पोर्ट्स रिजार्ट की स्थापना की जा रही है। यह वेलनेस, एडवेंचर और वाटर स्पोर्ट्स रिजार्ट नवम्बर में शुरू हो जायेगा। इटौजा से माल रोड पर बहरौरा गॉव में 27 एकड़ में इसका निर्माण किया जा रहा है। पर्यटन विभाग के साथ कम्पनी का एमओयू पहले ही निष्पादित हो चुका है। अब विभाग ने कम्पनी का पंजीकरण भी कर लिया है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button