एकल विद्यालय की आचार्य बहनों ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी

अशोक सिंंह

लखनऊ । रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर शनिवार के दिन नगराम थाने पर  नगराम संच (क्षेत्र )  के विभिन्न  गांवों में संचालित  एकल विद्यालयों की आचार्य बहनों  द्वारा  नगराम थाने के प्रभारी निरीक्षक समेत सभी पुलिस कर्मियों के रोली चंदन का टीका लगाकर उनकी कलाइयों में राखियां बांध कर लंबी उम्र की कामना की गयी।

पुलिस कर्मियों द्वारा संकल्प लेकर उनके मान सम्मान व  सुरक्षा का  भरोसा दिलाया गया । प्रभारी निरीक्षक द्वारा  एकल की आचार्यों समेत महिला पुलिस कर्मियों कोउपहार भेंट किए गए।।

 एकल शिक्षा अभियान कार्यक्रम के सम्भाग प्रभारी  बजरंग वर्मा एवं  गंगागंज  नगराम संच के संचालक राजकुमार वर्मा के संयोजन  में शनिवार के दिन  एकल विद्यालयों की महिला आचार्य  हाथों में  आरती की थाल रोली चंदन व राखियां  लेकर नगराम थाने पर पहुंची ।
विद्यालय की आचार्य बहनों द्वारा प्रभारी निरीक्षक समेत सभी महिला पुरुष पुलिस कर्मियों को राखी बांध कर लंबी उम्र की कामना की गयी ।पुलिस कर्मियो द्वारा संकल्प के साथ  उनकी रक्षा का बचन दिया गया ।
प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अशरफ द्वारा आचार्य बहनों समेत महिला पुलिस कर्मियों को  द्वारा उपहार  दिये  गये ।  इस अवसर पर एकल भाग शिक्षा विकास शिक्षा अध्यक्ष बजरंग वर्मा  अंचल सदस्य अंचल सदस्य राज कुमार वर्मा  खुजौली संच (क्षेत्र ) कोषाध्यक्ष रघुबर प्रसाद व एकल गतिविधि अध्यक्ष प्रणवीर सिंह समेत एकल विद्यालय की शोली यादव प्रीति मंजू शीतू सिंह मिथिलेश शैलेश कुुुमारी  सुभाषिनी वंदना मुस्कान तनुजा बबली सोनी ज्योति देवी समेत करीब दो दर्जन एकल आचार्य बहने सम्मिलित रहीं ।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button