लुधियाना जा रहा अफीम तस्कर चारबाग में गिरफ्तार

लखनऊ। रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में यात्रियों को मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के एक सदस्य को जीआपी ने चारबाग से गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से एक किलो 70 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गयी है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपए आंकी जा रही है।

यह भी पड़े- भारतीय सेना का रिटायर्ड कर्मी चला रहा था जालसाजी का गिरोह

पुलिस उपाधीक्षक रेलवे संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार ने अबसार अहमद निवासी ग्राम मझरिया थाना पुरूषोत्तमपुर, पश्चिमी चम्पारण राज्य बिहार को चारबाग स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पड़े- तस्करों के पास से 90 लाख रुपये की 631 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि वह अफीम गोरखपुर से लेकर लुधियाना में वेचने जा रहा था। दिल्ली में जी 20 सम्मेलन की वजह से चेकिंग की जानकारी पर वह पकडे जाने के डर से चारवाग रेलवे स्टेशन पर उतर कर वस से द्वारा लुधियाना जाने की फिराक में था।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button