ऑटोरिक्शा से अवैध वसूली पर बर्खास्त होंगे पुलिस कर्मी-पुलिस आयुक्त

पुलिस आयुक्त से मिला लखनऊ ऑटोरिक्शा थ्रीव्हीलर संघ व लखनऊ ऑनर्स चालक वेलफेयर एसोसिएशन

लखनऊ। शहीद पथ की सर्विस लेन पर ऑटोरिक्शा का संचालन करने पर यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा किये जा रहे उत्त्पीडऩ व अवैध वसूली के संबंध में सोमवार को लखनऊ ऑटोरिक्शा थ्रीव्हीलर संघ व लखनऊ ऑनर्स चालक वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त लखनऊ एसबी शिरड़कर से मुलाकात की।

निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश

जिस पर पुलिस आयुक्त ने तत्काल फोन पर डीसीपी यातायात आशीष श्रीवास्तव व एडीसीपी यातायात अजय कुमार को शहीद पथ की सर्विस लेन पर ऑटोरिक्शा के निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ऑटोरिक्शा यूनियनों से बैठक कर शहीद पथ की सर्विस लेन पर ऑटोरिक्शा का संचालन सुनिश्चित करने हेतु लिखित आदेश जारी करने के आदेश दिए। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि अगर शहीद पथ पर निर्बाध गति से यातायात सुनिश्चित करना है तब ऑटोरिक्शा का संचालन शहीद पथ की सर्विस लेन पर नही रोक सकते।

निलम्बित करके बर्खास्त की चेतावनी

पुलिस आयुक्त ने आदेश दिए कि शहीद पथ के ऊपर सर्विस लेन से शहीद पथ पर जाने के जो कट बने हुए है,उन सभी कटो पर यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाय, ताकि सर्विस लेन से कोई भी ऑटोरिक्शा शहीद पथ पर न जा सके। इस के साथ ही दोबारा यातायात कर्मियों की अवैध वसूली करने की शिकायत मिलने पर निलम्बित करके बर्खास्त करने की कड़ी चेतावनी दी।
प्रतिनिधिमंडल में पंकज दीक्षित(अध्यक्ष),किशोर वर्मा(अध्यक्ष) के अलावा पीयूष वर्मा(महामंत्री),जिया रॉय(विधिक सलाहकार)नौशाद अली(का. अध्यक्ष),राघवेंद्र सिंह(उपाध्यक्ष),इस्माइल खान,रवि गुप्ता तथा सैकड़ो ऑटो चालक उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त को शहीद पथ पर ऑटोरिक्शा के संचालन की अनुमति देने का अविलम्ब आदेश जारी करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button