अवैध अतिक्रमण को लेकर जोनल अधिकारी से मिले व्यापारी

लखनऊ। भूतनाथ मार्केट से दीपावली से पहले सड़को से अस्थाई अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी नगर निगम जोन-7 की जोनल अधिकारी प्रज्ञा सिंह से मुलाकात की।

यह भी पड़े-पर्यटकों के लिये बरसाना में 50 करोड़ रूपये से होगा निर्माण

अवैध अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर आज भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के तत्वावधान में अध्यक्ष कमल अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम की जोन-7 की जोनल अधिकारी प्रज्ञा सिंह से मिले।

यह भी पड़े- “हर घर सोलर अभियान”आयोजित करेगी योगी सरकार

व्यापारियों ने जोनल अधिकारी को ज्ञापन सोपा। व्यापारियों ने जोनल अधिकारी को बताया की भूतनाथ मार्केट में सड़कों पर अस्थाई अवैध बड़ी-बड़ी दुकाने बन गई हैं। जिसके कारण यातायात अवरुद्ध हो रहा है। सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। दीपावली एवं अन्य त्योहार आने वाले हैं, ऐसे में यदि भूतनाथ मार्केट की सड़कों से अवैध अतिक्रमण को हटाया नहीं गया तो दीपावली के समय विकट समस्या का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पड़े- एडीजी से लेकर थानेदार तक को देना होगा एक-एक दिन का हिसाब

जोनल अधिकारी प्रज्ञा सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव,व्यापारी नेता सुमित सिंह एवं जयदेव शामिल थे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button