“हर घर सोलर अभियान”आयोजित करेगी योगी सरकार

2 अक्टूबर से पूरे माह चलेगा अभियान

लखनऊ। प्रदेश में सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिये ‘हर घर सोलर अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत पहला बूट कैम्प लखनऊ के विकासभवन में तथा वाराणसी में नगर निगम कार्यालय के निकट आयोजित किया जाएगा।

यह भी पड़े- आईटीआई के रोजगार मेले में 10 हजार से अधिक लोगो को मिलेगा रोजगार

आवेदन की प्रक्रिया तथा नेट मीटर की स्थापना की दी जाएगी जानकारी

योगी सरकार महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर से पूरे माह लखनऊ एवं वाराणसी सोलर सिटी में “हर घर सोलर अभियान” आयोजित करने जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य यूपीनेडा द्वारा सोलर एनर्जी पालिसी-2022 के अन्तर्गत प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित 6000 मेगावाट सोलर रूपटॉप संयंत्र के (आवासीय व व्यवसायिक) लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में प्रयास करना है।

यह भी पड़े- बैंक में लागू की गई ‘मृतक ऋणी सदस्यों की ऋण मोचन योजना’

आवासीय एवम् व्यवसायिक

यूपीनेडा के निदेशक अनुपम शुक्ला ने बताया कि ‘हर घर सोलर अभियान’ के अंतर्गत पहला बूट कैम्प लखनऊ के विकासभवन में तथा वाराणसी में नगर निगम कार्यालय के निकट आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि उपभोक्ताओ के हित में आयोजित इस कैम्प में आवासीय एवम् व्यवसायिक उपभोक्ताओं के साथ-साथ अन्य विभिन्न विभागों के सम्बधित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा।  कैम्प के दौरान सोलर रूपटॉप संयंत्र की स्थापना के सम्बन्ध में लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही आवेदन की प्रक्रिया तथा नेट-मीटर की स्थापना की प्रक्रिया के सम्बन्ध में भी जानकारी दी जाएगी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button