“मिशन शक्ति”अभियान में महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

लखनऊ। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देशन में  जीआरपी अनुभाग के समस्त थानों द्वारा “मिशन शक्ति” चतुर्थ चरण नारी सशक्तिकरण अभियान चलाया गया।

यह भी पड़े- काशी की देव दीपावली को रौशन करेंगे गोरखपुर के “हवन दीप”

जिसमे नारी सुरक्षा व सम्मान एवं नारी स्वावलंबन हेतु जीआरपी थानो में नियुक्त महिला पुलिसकर्मी (शक्ति दीदी) द्वारा जीआरपी अनुभाग लखनऊ के समस्त रेलवे स्टेशन में प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग, एरिया टिकट घर आदि जगहों पर उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा जीआरपी थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताओ के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किया गया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button