शिक्षण संस्थान सभी समाज के ब्रांड एम्बेसडर होते है।आनन्दीबेन पटेल

अवध विश्वविद्यालय का 26 वां दीक्षांत समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न

लखनऊ । डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय  का  26 वां दीक्षांत समारोह सोमवार को प्रातः10 बजे परिसर के स्वामी विवेकानंद सभागार में सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयाराज हाईकोर्ट के न्यायाधीश अरविन्द कुमार त्रिपाठी रहे। कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह द्वारा स्वागत उद्बोधन किया गया। समारोह को संबोधित करती हुई राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय के 26 वें दीक्षांत समारोह के शुभ अवसर पर आप सबके बीच यहां उपस्थित होने पर मैं अत्यंत प्रसन्नता एवं गौरव का अनुभव कर रही हूं। राष्ट्र के विकास में विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यहां उच्च कोटि की शिक्षा दी जाती है।
विद्यार्थियों को ज्ञान-शील बनाने के साथ-साथ उन्हें एक आदर्श नागरिक के रूप में विकसित करना भी विश्वविद्यालय का उद्देश्य होता है। यहां पर उपस्थित बहुत से विद्यार्थी अपनी आजीविका के लिए अपने जीवन के नए चरण में प्रवेश करेंगे। एक वास्तविक शिक्षक वह है जो विद्यार्थियों के स्तर पर आकर उन्हें समझाने का प्रयास करता है और अपने ज्ञान का स्थानांतरण उनमें करता है। शिक्षक ज्ञान के निर्माण की प्रक्रिया में विद्यार्थियों के साथ भागीदारी निभाएं एवं कक्षा में ज्ञान सृजन के लिए लोकतांत्रिक वातावरण का निर्माण करें।‘‘सा विद्या या विमुक्तये अर्थात विद्या वह है जो हमें बंधनों से मुक्त कर अपना कर्तव्य करना सिखाए।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button