अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग (आईडीएल) 2023 का शुभारम्भ

लखनऊ। अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग 2023 (आईडीएल) का शुभारम्भ मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने   ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में किया।

यह भी पड़े-पूर्वोत्तर रेलवे में ’एड्स जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन  
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक ने टूर्नामेन्ट में भाग ले रही सभी 11 टीमों, कप्तान एंव खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनके सर्वाेत्तम प्रदर्शन हेतु उत्साहवर्धन किया। सभी मैच लीग कम नाक आउट प्रणाली पर खेलें जायेगें। इस टूर्नामेन्ट में सिक्योरिटी हंटर्स, मेडिकल हीरोज, इंजीनियरिंग डेयरडेविल्स, इलेक्ट्रिकल वरियर्स, आपरेटिंग एवेंजर्स, मैकेनिकल मावरिक्स, सिग्नल टावर्स, इलेक्ट्रिकल थंडरबोल्ट्स, कामर्शियल चैलेंजर्स, ट्रैक्शन टाइगर्स, जनरल जिएंट्स कुल 11 टीमें भाग ले रही है।

यह भी पड़े-इजरायली तकनीक से तैयार हाइटेक नर्सरी से किसानों को होगा बड़ा लाभ            
अपने सम्बोधन में मण्डल रेल प्रबन्धक महोदय ने भाग ले रही सभी टीमों तथा इस टूर्नामेन्ट के आयोजन में सहभागिता कर रहे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएॅ दी। उन्होने टूर्नामेंट के आयोजन पर प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी स्पर्धा में भाग लेने का जज्बा, जीत व हार से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।

यह भी पड़े-जल,जंगल व जमीन बचाने में आदिवासियों का महत्वपूर्ण योगदान-जयवीर सिंह 

खेल स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मैदान पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से हमको अपने कार्यक्षेत्र मे आने वाली चुनौतियों का सामना करने की शक्ति व प्रेरणा देती है तथा नियमित अन्तराल पर ऐसे क्रीडा आयोजनों में भाग लेना चाहिए।इस अवसर पर मण्डल के क्रीड़ा अधिकारी सह वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी  राहुल यादव व अन्य अधिकारी एवं यूनियन/एसोसिएसन के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button