समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव बने नरेन्द्र सिंह यादव

 प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा डॉ० मान सिंह यादव ने बताया की समाजवादी पार्टी के नीतियों व विचारधारा को शिक्षकों व जन-जन तक पहुँचाने के क्रम में नरेन्द्र सिंह यादव ग्राम-पुरवा उम्मेद, बखरिया जनपद-औरैया का कार्य बहुत ही सराहनीय व सन्तोषजनक रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर तथा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से नरेन्द्र सिंह यादव को समाजवादी शिक्षक सभा, उ0प्र0 की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया जाता है। विश्वास है कि आप समाजवादी पार्टी की विचारधारा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव की नीतियों एवं कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा व लगन से जन-जन तक पहुंचाते हुए पार्टी को और अधिक बल और गतिशीलता प्रदान करने का काम करेंगे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button