चोरी के जेवरात से साथ गिरफ्तार

लखनऊ। यात्रियों के साथ सामान चुराने के आरोपी को जीआरपी चारबाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पड़े-ट्रेन के स्लीपर कोच में चोरी करने वाला गिरफ्तार

पुलिस उपाधीक्षक रेलवे,प्रथम संजीव कुमार सिन्हा ने बताया के प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल उ0नि0 फनीश कुमार सिंह चौकी प्रभारी एनईआर व हे0का0 रमेश यादव ने अजय कुमार निवासी झोपडपट्टी मवैया रेलवे लाइन गोविन्द के घर के पास थाना आलमबाग को सर्कुलेटिंग एरिया मेट्रो स्टेशन चारबाग की सीढियों के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पड़े- विदेशी यात्रियों को निशाना बनाकर टप्पेबाजी करने वाले गिरफ्तार

अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो चलती ट्रेनों मे, प्लेटफार्मों पर यात्रियों के सो जाने पर व भीडभाड़ मे मोबाइल, पर्स व ज्वैलरी आदि सामान की चोरी करता है।अभि0 अजय कुमार पूछताछ मे बताया कि साहब मै ट्रेनों व प्लेटफार्मों पर भीडभाड़ मे ज्वैलरी, मोबाइल व अन्य सामान की चोरी करता हूं। करीब 06 माह पहले हमसफर एक्स. से 01 अदद चैन, 01 अदद अंगूठी, 8000 रूपये नगद व अन्य सामान चोरी किया था। रूपये व ज्वैलरी निकाल कर बैग वहीं पर फेक दिया । नगदी रूपये खर्च हो गये केवल 1550 रूपये यही बचे है,चैन व अंगूठी बेचने आया था, आपलोगों ने पकड़ लिया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button