भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाई के लिये प्रकोष्ट का गठन

भूमाफियों के खिलाफ उपनिरीक्षक की तैनाती

लखनऊ। अवैध तरीके से जमीनों पर कब्जा करने वाले भूमाफियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिये पुलिस ने कमर कस ली है। जिसके तहत संयुक्त पुलिस आयुक्त,कानून एवं व्यवस्था कार्यालय में एक प्रकोष्ट का गठन कर उपनिरीक्षक की तैनाती की गयी है।

यह भी पड़े-इजराइल में नौकरी के लिये 15 जनवरी तक करें आवेदन  

जिसकी निगरानी खुद संयुक्त पुलिस आयुक्त,कानून एवं व्यवस्था करेगें। संयुक्त पुलिस आयुक्त उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि अनिल कुमार खन्ना बनाम उत्तर प्रदेश सरकार एवं अन्य संबद्ध रिट याचिकाओं में उच्च न्यायालय द्वारा समय-समय पर विभिन्न निर्देश निर्गत किये हैं।

यह भी पड़े-अयोध्या परिक्षेत्र में संचालित होगी 150 इलेक्ट्रिक बसें- दयाशंकर सिंह

अधिवक्ताओं के वेश में आपराधिक तत्वों द्वारा संगठित गिरोह बनाकर दूसरों की भूमि,भवन,प्लॉट, प्रापर्टी आदि पर अवैध तरीके से कब्जा करने एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तथाकथित अधिवक्ताओं के विरुद्ध प्राप्त हो रही शिकायतों की मॉनिटरिंग किये जाने हेतु एक विशेष प्रकोष्ठ गठित किया गया हैै।

यह भी पड़े-अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी परिवहन की बेहतर व्यवस्था 

संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था कार्यालय में उपनिरीक्षक स्तर के एक अधिकारी के नेतृत्व में यह प्रकोष्ठ गठित किया गया है। आम जनमानस को इस जांच प्रकोष्ठ के संबंध में जानकारी के लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। यह सेल संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था कार्यालय में कक्ष संख्या 36 में गठित हुआ है।

यह भी पड़े-प्रेरणा कैन्टीन के जरिये भी लखपति बनेगी समूहों की दीदियां-केशव प्रसाद मौर्य 

जिसका संपर्क मोबाइल नंबर (सीयूजी)- 9454400154 है। वर्तमान में उपनिरीक्षक रामेश्वर तिवारी जिनका मोबाइल नम्बर 9454634500 है,तैनाती की गयी हैं। जिसमें अधिवक्ताओं के वेश में अपराधियों द्वारा की जा रही आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध यदि किसी व्यक्ति को अपनी समस्या रखनी हो तो वह इस कार्यालय में उपस्थित होकर अपना आवेदन दे सकते हैं।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button